संघर्ष
हर दिन नया होते ही नए संघर्ष लाता है,
दिन हो पूरा फिर भी ये पूरा ना हो पाता है।
उम्मीदों के पंख लगा हर कोई उड़ना चाहता है,
अफसोस की बात है सबसे उड़ा ना जाता है।
लाख मजबूरियों को पार कर इसमें आगे बड़ा जाता है,
हो कई बार असफल लेकिन उम्मीद का साथ ना छोड़ा जाता है।
ज़िन्दगी का सही माने हमें ये संघर्ष ही समझता है,
हो जितना संघर्ष बड़ा सफलता में उतना ही मजा आता है।
ना उम्मीद में जियो कोई साथ निभाने आयेगा,
अपना संघर्ष खुद के काटे काटा जायेगा।
साल बुरा है दौर बुरा है फिर भी ना हिम्मत हारी है
इस संघर्ष से पार पाने की निरंतर कोशिश जारी है।
नाम शिव पर मां पिता ने रखा है,
हिम्मत कैसे हार जाऊ आप का उत्तराधिकरी हूं।
ना टूटी हिम्मत मेरा संघर्ष जारी है।
मेरा संघर्ष जारी है।।।।।।।।
Written by -शिवम सिंह यादव
Comments
Post a Comment