बचपन पापा के साथ

जब समझ आया जीवन थोड़ा सा,
पाया पापा को बना अपने लिए घोडा था।
टॉफी कम्पट खूब लाते थे,
प्यार से वो हम सबको खिलाते थे।
मैं था सबसे छोटा सबसे दुलारा उनका,
वो हमेशा कहते थे बनूँगा सहारा उनका।
धीरे धीरे हम बड़े होते गए,
आपके साथ ही चलते गये।
यूं तो हमेशा आप साथ होते थे,
हर समय नसीहत के साथ पास होते थे।
कहते थे हमेशा आप सबका भला करो,
अपना सब दूसरो के लिए जुदा करो।
पैसा फिर कमा लिया जायेगा,
अपने द्वारे से कोई खली नही जायेगा।
अब समझ आया आप दिल से राजा थे पापा,
आप जैसा हममे से कोई न बन पायेगा पापा।
ये सौभाग्य था जो आपके साथ ये जीवन रहा है,
आपके आदर्शो के साथ ही अब आगे जीवन बहा है।

Comments

  1. I know above lines are not only lines but your love and affection .....stay happy and blessed.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Akelapan

MAA (the word collects everything)