दीवाली
इस दीवाली पर नई बात तुमको बताता हूं,
मां लक्ष्मी की महिमा तुमहे समझाता हूं।
इस दुनिया में हर समय साथ इनका होता है,
ना हो साथ ये तो बस दुख का एहसास होता है।
अपने पराए सब का एहसास ये करवाती है,
इंसान को ज़िन्दगी का सही मतलब ये समझाती है।
कम शब्दों में अपनी बात को समझा रहा हूं,
सोच समझकर करना इस्तेमाल बस यही बता रहा हूं।
Comments
Post a Comment