याद
रुषवा हो गया हूं इस ज़िन्दगी से तेरे जाने के बाद,
ऐसा कौन सा लम्हा है जब न आती हो तेरी याद।
इस जीवन का कोई मोल अब मुझे न लगता है,
बिना तेरे बस ये जीवन यूही कटता सा है।
तुम गये मेरी दुनिया ही चली गयी,
तुम्हारे साथ मेरी हर मुस्कान चली गयी।
हर दिन तेरी यादो से शूरु होता है,
हर रात तेरी यादो से आँखे नम होती है।
पहले ही अपनों से धोखा खाये बैठे थे,
तुम साथ छोड़ गए हम असहाय बैठे थे।
पूछने को हाल हमारा कोई जरूरी न समझता है,
बस तेरी यादो से भरा दिल आँखों से बरसता है।
Comments
Post a Comment