ये कैसी विदाई

ये कैसी विदाई ले ली है आपने?
न मिले न ही कुछ आखिरी बात बोले हम सबसे।
ना कोई गिला किया न कोई शिकवा आपने,
हम सबको हमेशा के लिये जुदा किया आपने।
नही है कोई मलाल मन में हम सबके,
कम से कम काबिल हुए आपके साये में पल के।
मुँह का गन्दा,दिल का साफ़ हर कोई आपको बोलता है,
हर जानने वाले के आखो से आँसू गिरता है।
कहते थे आप एक राजा जाता है तभी दूसरा आता है,
क्या कहूं पापा आपके बिना ये राजपाठ सम्हाला ना जाता है।
काश वापस आके आप खुद के ये सब सम्हाल लो,
हम दोनों भाइयो को फिर से अपनी नसीहत के साथ फटकार लो।
यू बीच सफर में बहुत जल्दी साथ छोड दिया,
हम सबको रोता हुआ तनहा छोड दिया।
माँ बहुत रोयी आपको उस हाल में देख के,😢
हम भी दिल से रोये आखो को भिंच के।।
आप भी खुश रहो ईश्वर के चरणों में,
हम दोनों भाई चलेंगे आपके दिखाये कदमो में।।
ॐ शांति।।
I love you papa..miss you,😭😭


Comments

Popular posts from this blog

Akelapan

MAA (the word collects everything)